विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को दी बहस की खुली चुनौती, विकास कार्यों पर मांगा जवाब

जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को आमने-सामने बैठकर सार्वजनिक बहस करने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का विवरण जनता के सामने रखें, जबकि वे स्वयं विधायक बनने के बाद एक वर्ष में किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा देने को तैयार हैं।

मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरयू राय ने आरोप लगाया कि न्यू पुरुलिया रोड पर हुए अवैध निर्माणों में बन्ना गुप्ता की भूमिका रही है और उन्होंने कई भवनों को संरक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए।

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भी सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि चुनाव में प्रत्याशी सुधा गुप्ता हैं, लेकिन चुनाव वास्तव में “मेयरपति” के रूप में बन्ना गुप्ता द्वारा लड़ा जा रहा है। उन्होंने आचार संहिता का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि एक पूर्व मंत्री द्वारा यह कहना कि चुनाव जीतने के बाद सभी कार्य करवाए जाएंगे, क्या नियमों के अनुरूप है?

इसके साथ ही सरयू राय ने यह भी प्रश्न उठाया कि चुनाव लड़ने के लिए पत्नी का पता मानगो में दर्ज कराना और स्वयं कदमा में निवास करना कितना उचित है? उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी समय सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हैं और बन्ना गुप्ता से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने कार्यकाल और आरोपों पर खुलकर जवाब दें, ताकि जनता सच्चाई जान सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत