लातेहार के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 7 हजार रिश्वत लेते धराया अमीन

लातेहार : झारखंड सरकार की एसीबी भले सतर्क हो लेकिन रिश्वतखोरी का मामला थमने का नहीं ले रहा है। हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन के नाम पर करोड़ों रुपये बंदरबांट का खुलासा हुआ। इसमें मंत्री से लेकर निचले पायदन तक के मुलाजिम पर आरोप लगे।

ताजा मामला राज्य के पलामू प्रमंडल का है। यहां एसीबी की टीम ने लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार वादी विशाल कुमार ने शिकायत की थी कि उनकी मां के नाम से जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन सात हजार रुपये की मांग कर रहा था.

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने सुनियोजित ढंग से जाल बिछाया. पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अमीन ने सात हजार रुपये रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी पूरी होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसीबी की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही गारू अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि गारू अंचल कार्यालय में एसीबी की यह पहली बड़ी कार्रवाई है.

एसीबी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परसुडीह में श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमशेदपुर : परसुडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से हुई। शहर के परसुडीह...

बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस मौन

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठ रहा है। बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय बर्ताव...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस मौन

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठ रहा है। बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय बर्ताव...

खामेनई के मारे जाने के विरोध में जमशेदपुर में भी उबाल, महिलाओं-पुरुषों ने निकाला कैंडल मार्च

जमशेदपुर : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के विरोध में भारत में शिया समुदाय द्वारा 1 मार्च 2026 को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत