जमशेदपुर में गेल ने आयोजित किया आपातकालीन तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल
जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने कल जमशेदपुर के कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑफसाइट लेवल-III मॉक ड्रिल को आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), गेल गैस आदित्यपुर, गेल बोकारो, झारखंड अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गेल के महाप्रबंधक और जीए प्रभारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल सुरक्षा मानकों और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए एक सक्रिय कदम है जिसमें प्रशासन की मदद एवं समन्वय के साथ भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर तैयारियों को परखा जाता है।
इस वर्ष के अभ्यास में एक उच्च-जोखिम वाले औद्योगिक परिदृश्य का अनुकरण किया गया ताकि गेल की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम की तैयारियों का परीक्षण किया जा सके। गेल के अधिकारि गौरी शंकर मिश्रा, अमित तेरोम, दुर्गा, मिथिलेश, अनु, शीबान और रिपोम ने इस अभ्यास में भाग लिया, जिसे सफल घोषित किया गया।
गौरी शंकर ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गेल के कंट्रोल रूम नंबर +91 8987670901 पर संपर्क करे तथा जहाँ गेल की पाइप लाइन के पास मार्कर लगे हैं, वहां पर बिना गेल की अनुमति के खुदाई न करें।
गौरी शंकर ने पाइपलाइन को सुरक्षित रखने में मदद करने की अपील की है। वर्तमान में, गेल पूर्वी सिंहभूम में 14 स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी की आपूर्ति कर रहा है और क्षेत्र में 8,000 से ज़्यादा घरों और 65 होटलों, रेस्तरां इत्यादि को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान कर रहा है।

