थार से चुटिया में छह लोगों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

रांची। रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपित चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। चुटिया थाना पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि चुटिया थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात थार जीप ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। मृतक धर्मेंद्र सिंह मूलरूप से हटिया के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चुटिया इलाके में ही रह रहे थे।

वहीं, घायलों में रेलवे की महिला टीटी अन्नापूर्णा नायडू, उसके पुत्र कुणाल नायडू, अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव शामिल हैं। इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गुरुनानक अस्पताल ले गए। जहां सभी को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला टीटी और उसके पुत्र की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत