3.2 प्रतिशत की वसूली : विभागीय मंत्री समेत कई उच्चाधिकारी हिस्सेदार

झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाला : ईडी ने कार्यपालक अभियंता समेत 12 अभियंताओं को भेजा नोटिस

रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए ‘टेंडर घोटाले’ की जांच एक बार फिर ईडी ने तेज कर दी है। दर्जनभर अभियंता निशाने पर हैं और अलग-अलग तारीख तय करते हुए पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।

किस स्तर के पदाधिकारी निशाने पर

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर कमीशन घोटाले में कार्यपालक अभियंता (EE), सहायक अभियंता (AE) और कनीय अभियंता (JE) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ED ने सभी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है। जांच एजेंसी भ्रष्टाचार का खुलासा करने के मकसद से सभी अभियंताओं से पूछताछ करेगी।

विभाग के अंदर भ्रष्टाचार का सिंडिकेट

जांच एजेंसी को पड़ताल के दौरान पुख्ता जानकारी मिली है कि विभागीय ठेकेदारों से मोटी रकम की वसूली होती थी। उस पैसे में विभागीय मंत्री से लेकर आला अधिकारी और निचले पायदान तक का मुलाजिम शामिल है। ईडी विस्तार से अपनी जानकारी को और पुख्ता करना चाहती है कि इसमें कौन लोग शामिल थे? किसे कितना पैसा मिलता था? ईडी का प्रयास है कि तथ्य हासिल करने के बाद आगे की जांच की कार्रवाई करे। वैसे अब तक कि जानकारी के अनुसार प्रत्येक ठेकेदार से 3.2 प्रतिशत की वसूली होती थी। इसमें 1.5 प्रतिशत विभागीय मंत्री और बाकी बचे पैसे में विभागीय आला अधिकारी समेत कुछेक रसूखदार भी शामिल हैं।

तत्कालीन मंत्री व मुख्य अभियंता समेत 22 के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट

ग्रामीण विकास विभाग में मनी लॉन्ड्रिंग के इस बड़े खेल में ED अब तक चार चरणों में 22 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (आरोप पत्र) दायर कर चुकी है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में आलमगीर आलम (तत्कालीन मंत्री), संजीव कुमार (मंत्री के तत्कालीन आप्त सचिव), बीरेंद्र राम (मुख्य अभियंता), आलोक रंजन और अन्य शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे जमशेदपुर के सैरात दुकानदार, कहा-निर्णय वापस नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के सैरात दुकानदारों ने मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का जोरदार विरोध किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत