मानगो नगर निगम के मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने अपने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने सोमवार को मानगो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के समीप अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. बनिता सहाय ने कहा कि उनका चुनाव अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और उन्हें क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन व स्नेह मिल रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से मानगो के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरी हैं।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मिलकर चुनाव अभियान को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संघ के मार्गदर्शक शिवपूजन सिंह भी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत