गौसेवा को नई सौगात: चाकुलिया गौधाम में 8 फरवरी को गौसदन व जलटंकी का भव्य उद्घाटन

  • कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की पहल, गौ-वनभोज गोष्ठी के साथ होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर। गौसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में संचालित चाकुलिया गौधाम में नवनिर्मित गौसदन एवं जलटंकी का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 8 फरवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर गौ-वनभोज गोष्ठी का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवक, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल होंगे।

गौधाम प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन गौसेवा, गौपूजन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संतुलन की भावना को समर्पित है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे चाकुलिया गौधाम परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा।

कोलकाता से सामूहिक प्रस्थान की व्यवस्था

कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोलकाता से प्रातः 7 बजे सामूहिक प्रस्थान की व्यवस्था की गई है, जबकि आयोजन संपन्न होने के बाद अपरान्ह 4 बजे वापसी यात्रा निर्धारित है।

आयोजकों ने सहभागियों से समय रहते अपनी उपस्थिति की सूचना देने की अपील की है।

गौवंश की सुविधा होगी और सुदृढ़

चाकुलिया गौधाम अध्यक्ष, और कोलकाता के जाने-माने उद्यमी उद्यमी सीए गिरधारी लाल गोयनका ने बताया कि नवनिर्मित गौसदन और जलटंकी से गौवंश को बेहतर आश्रय और शुद्ध जल की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना न केवल गौधाम की संरचनात्मक क्षमता को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में गौसेवा को एक नई दिशा भी प्रदान करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत