जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन विशेषकर आपूर्ति विभाग पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ताजा घटना शहर के घोड़ाबांधा इलाके का है।
स्थानीय लोगों का आरोप है जमशेदपुर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर राशन कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 3 से 4 महीनों से अंगूठा लगाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उक्त दुकान अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा संचालित है, जिनका लाइसेंस नंबर 32840.357.2021.10 है। लाभुकों का कहना है कि हर महीने बायोमीट्रिक सत्यापन तो कराया जाता है, लेकिन राशन वितरण नहीं किया जाता।
राशन कार्डधारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एमओ (मार्केटिंग ऑफिसर) और दुकानदार की मिलीभगत से यह अनियमितता चल रही है। इस लापरवाही से गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना से आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
