बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बहुचर्चित लूटकांड का मास्टरमाइंड सीपु कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

नोवामुंडी क्षेत्र में हुई घटना, करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का सोना और आठ लाख रुपये नकद लूट का मामला,

चाईबासा : ओडिशा के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बहुचर्चित लूटकांड का मास्टरमाइंड सीपु कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. घटना नोवामुंडी क्षेत्र के टांकुरा गांव के पास जंगल में हुई.

बताया जा रहा है कि पिछले महीने बैंक से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का सोना और आठ लाख रुपये नकद लूट लिया गया था. इस मामले में झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धनबाद से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

जानकारी के अनुसार, सीपु कुमार को बिहार के पीपारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़बिल ले जाया जा रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि लूटा गया सोना चाईबासा के जंगल में छुपाया गया है.

बरामदगी के लिए पुलिस जब उसे टांकुरा गांव के पास जंगल में ले गई, तभी उसने छुपाई गई बंदूक निकालकर पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया. घायल आरोपी को इलाज के लिए क्योंझर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत