सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट,निवेशकों में हाहाकार

मुंबई । पिछले दो दिनों से जारी तेज गिरावट के बाद रविवार सुबह चांदी की कीमतों में फिर से भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी के दाम करीब 10 प्रतिशत तक गिर गए। दुनिया भर में धातु बाजार में बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखा। केंद्रीय बजट 2026-27 के चलते रविवार को विशेष सत्र में एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में 22,626 रुपए यानी करीब 8 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 2,69,299 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,65,652 रुपए तक गिर गई थी, जिसमें 9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ऊंचाई से तुलना करें तो चांदी की कीमतों में अब तक करीब 36 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। यह कीमती धातुओं में चल रही बड़ी गिरावट का हिस्सा मानी जा रही है।

वहीं एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 3.59 प्रतिशत यानी 5,368 रुपए की गिरावट के साथ 1,44,285 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने का भाव इंट्रा-डे में 1,36,185 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
कीमती धातुओं की कीमतों में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक घोषणा के बाद आई है। ट्रंप ने कहा कि केविन वार्श, जेरोम पॉवेल की जगह अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) के नए चेयरमैन बन सकते हैं।
केविन वार्श को एक सख्त (हॉकिश) सोच वाला व्यक्ति माना जाता है। माना जा रहा है कि वह ब्याज दरों को लेकर अलग रुख अपना सकते हैं। इससे डॉलर मजबूत हो सकता है और आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोने-चांदी जैसी धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ता है।
सोने और चांदी में आई बड़ी गिरावट की एक और वजह ज्यादा सट्टेबाजी और मुनाफावसूली भी है। इससे पहले कीमती धातुओं में बहुत तेज तेजी आई थी, क्योंकि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी खरीदी थी।
बाजार के जानकारों का कहना है कि “बड़ी तेजी के बाद मुनाफावसूली होना सामान्य बात है। जब किसी चीज की कीमत उसकी असली मजबूती से काफी आगे निकल जाती है, तो गिरावट आती ही है। मजबूत डॉलर और ज्यादा बढ़ी हुई कीमतों के कारण निवेशक अब मुनाफा निकाल रहे हैं।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम बंगाल में महाआयोजन, भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत