दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट रविवार को पेश होगा

-भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी की हैं विशेष तैयारियां

साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर होगा लाइव प्रसारण

जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट पेश करेंगी। वह अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और बदलते आर्थिक परिदृश्य के बीच प्रस्तुत होने वाला यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी विशेष तैयारियां की हैं। रविवार को किया जाएगा।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरीय नेतागण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे से न जिला भाजपा कार्यालय के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बजट के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर लौहनगरीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने उम्मीद जताई कि रविवार को पेश होने वाला बजट देश की आर्थिक विकास को नई गति देगा और सभी वर्गों को राहत पहुंचाएगा। साथ ही युवा, महिला, किसान, रक्षा और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट में ठोस प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट देश की समग्र प्रगति एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

नालंदा के मगधा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के मगधा शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत