सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने कहा- UGC की अधिसूचना पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार

जमशेदपुर : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने UGC की हालिया अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की है. संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कानून या नियम का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के पक्ष में असंतुलन उत्पन्न करना.

पत्र में उल्लिखित कि प्रारंभिक ड्राफ्ट में OBC वर्ग को शामिल नहीं किए जाने तथा झूठी शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान के अभाव को लेकर व्यापक विवाद उत्पन्न हुआ. हालांकि बाद में OBC वर्ग को शामिल किया गया, लेकिन फर्जी शिकायतों पर स्पष्ट दंड का प्रावधान नहीं होने को संगठन ने आपत्तिजनक बताया है.

संगठन का कहना है कि इस अधिसूचना के कारण शैक्षणिक परिसरों में भय, असंतोष और असमानता का वातावरण बन सकता है. पत्र में देश की अनुमानित 140 करोड़ आबादी का हवाला देते हुए कहा गया है कि सामान्य वर्ग की बड़ी आबादी के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए.

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार से अधिसूचना को रोलबैक लेने तथा सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और न्यायसंगत नीति बनाने की मांग की है. संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि अधिसूचना वापस नहीं ली गई तो संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत