पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड व महानिदेशक, सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में सुरक्षा बलों को चाईबासा के सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान में मिली कामयाबी

15 मृत नक्सलियों में 11 की हुई पहचान, झारखंड पुलिस की अपील-उग्रवादी आत्मसमर्पण करें, पुर्नवास नीति का लाभ उठाएं

चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ में संयुक्त बलों 209 कोबरा, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल टीम के साथ शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी का सशस्त्र दस्ता के साथ आज सुबह लगभग 06:30 बजे से लगातार कई बार मुठभेड़ हुई।

नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुँचाने हेतु अंधाधुंध गोलीबारी की गई, सुरक्षा बल की तरफ से भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी जिससें मुठभेड़ के दौरान अबतक कुल-15 नक्सलियों के मृत शरीर एवं भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में 15 मृत नक्सलियों में से 11 की हुई पहचान :-

1. अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM)-1 करोड़ ईनामी (झारखण्ड), 1 करोड़ 20 लाख ईनामी (उड़ीसा), 15 लाख ईनामी (एन०आई०ए०). (कुल कांड-149), सा० झरहा, थाना-पीरटांड, जिला-गिरडीह, झारखंड।

2. अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC)-25 लाख ईनामी (झारखण्ड), 65 लाख ईनामी (उड़ीसा), (कुल कांड-149) पता-ग्राम बंसी टोला, थाना नावाडीह, जिला बोकारो, झारखण्ड ।

3. अमित मुण्डा (RCM)-15 लाख ईनामी (झारखण्ड), 43 लाख ईनामी (उड़ीसा), 04 लाख ईनामी (एन०आई०ए०), (कुल कांड-96), पता-ग्राम तमराना, थाना तमाड़, जिला-राँची।

4. पिन्टु लोहरा (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड) (कुल कांड-47), पता-बारीसालडीह, थाना सोनाहातू जिला राँची, झारखंड।

5. लालजीत उर्फ लालु (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड), पता-धारणादिरी, थाना- किरीबुरू, जिला-चाईबासा ।

6. राजेश मुण्डा (ACM), (कुल कांड-14), पता-ग्राम माईलपिड़ी, थाना अड़की, जिला-खूँटी।

7. बुलबुल अलदा (ACM). (कुल कांड-08), पता-ग्राम ईलीगढ़ा, थाना तांतनगर, जि० चाईबासा ।

8. बबिता (ACM), (कुल कांड-16), पता-कोरर्रा, थाना कुचाई, जि० सरायकेला।

9. पुर्णिमा (ACM). (कुल कांड-05). पता-ईचागोडा, थाना गोईकेरा, जिला चाईबासा ।

10. सुरजमुनी (Cadre)-

11. जोंगा (Cadre)- (कुल कांड-01), पता-बोईपाई ससांग, थाना गोईलकेरा, जिला चाईबासा ।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से अबतक चाईबासा के कोल्हान के सारंडा जंगली क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किये गये विस्फोट एवं हिंसात्मक कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हुए नुकसान में मुख्य उग्रवादी दस्ता के शीर्ष अनल उर्फ पतिराम मांझी का मुख्य योगदान रहा है।

इस अभियान से माओवादी का कमर टुट गई है। झारखण्ड पुलिस अपील करती है कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति का लाभ उठाएँ।

सर्च अभियान अभी जारी है। अग्रतर कार्रवाई की जानकारी अभियान के पश्चात अलग से दी जायेगी।

अब सचिन के सरेंडर की बढ़ी उम्मीद

Jamshedpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। इसमें गिरिडीह जिले के पीरटांड़ निवासी रहे पतिराम माझी उर्फ अनल दा मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। चाईबासा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली करीब 65 वर्षीय पतिराम माझी उर्फ अनल दा मारा गया। इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन का शीर्ष नेता अपने दस्ते के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई। लंबी चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पतिराम माझी को मार गिराया।
बताया जाता है कि पतिराम माझी उर्फ अनल दा नक्सली संगठन का केंद्रीय सदस्य था और झारखंड, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। वह दलमा, दामपाड़ा समेत कई दस्तों को प्रशिक्षण देता था। पटमदा थाना क्षेत्र के झुंझका गांव निवासी इनामी नक्सली एवं सांसद सुनील महतो का हत्यारा रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन पिछले कई वर्षों से अनल दा के दस्ते में रहकर उसके सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार नक्सली सचिन काफी दिनों से पत्नी मीता के साथ सरेंडर करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अनल दा उसे सरेंडर करने नहीं दे रहे थे। अनल दा पर सुरक्षाबलों पर हमले, आईईडी ब्लास्ट, हत्या और लेवी वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

टॉप-5 में ये तीन नक्सली एक-एक करोड़ के इनामी

इसके बाद अब टॉप-5 में सबसे उपर देवजी उर्फ थिप्परी तिरूपति उर्फ संजीव उर्फ देवन्ना के अलावा मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति उर्फ रमन्ना उर्फ गुडसा दादा और मिशिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सागर बचे हैं। यह तीनों भी एक-एक करोड़ रुपए के इनामी हैं। हालांकि इनमें तेलंगाना का रहने वाला मुपल्ला लक्ष्मण सबसे अधिक उम्रदराज हो चुका है। यह करीब 80 साल का है। टॉप-5 नक्सलियों में यह अनल दा ही सबसे कम उम्र का था। यह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी का सचिव भी था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें...

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत