परसुडीह में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : पुलिस ने बीते 8- 9 जनवरी की रात्रि में परसुडीह थाना क्षेत्र में घटित चोरी कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा शामिल हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी ओम प्रकाश नारायण के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस चोरी में 35 हजार रुपये नगद, जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था.

पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन के दौरान तीन अपराधी विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा संलिप्त पाए गए. इनके कब्जे से चोरी की कई वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिनमें 5000 रुपये नगद भी शामिल हैं.

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधियों में से संजय कुमार और विकास महतो का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है. दोनों पर पूर्व में विभिन्न चोरी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में टीम झारखंड ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) को अपने आठ कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत