चाईबासा के झींकपानी में धनबाद निवासी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के दौरान हार्ट अटैक से मौत
चाईबासा। झींंकपानी थाना अंतर्गत कैलेंडे गांव के पास स्थित इंजीनियर कॉलेज के छात्र 22 वर्षीय विक्रम टुडू की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह धनबाद के करने वाले थे और इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को युवा दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मृतक 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
वह दौड़ने के दौरान अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल, कर्मचारी और छत्रसाल पहुंच गए। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बताया कि युवा दिवस के अवसर पर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उ
प्रतियोगिता के दौड़ स्पर्धा में विक्रम टुडू ने भी भाग लिया था। दौड़ने के क्रम में अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। बताया गया है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
