सीतारामडेरा थाना क्षेत्र बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप शनिवार को हुए हादसे में एलआईसी एजेंट पति की हुई थी मौत, रविवार को पत्नी ने भी तोड़ा दम

दोनों बच्चे हुए अनाथ, मुआवजे की मांग को थाना के समक्ष मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पहले मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाला विश्वकर्मा की मौत हो गई थी. रविवार को इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़ दिया है. इस दोहरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में सीतारामडेरा थाना पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और यातायात अव्यवस्था का नतीजा है, जिसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. बताया जा रहा है कि मृतक लाला विश्वकर्मा पेशे से एलआईसी एजेंट थे और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे.

दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने, दोषियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

27 अप्रैल को सेंदरा पर्व, दलमा क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह चरम पर

दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने पूजा-अर्चना के बाद की घोषणा, ‘गिरा सकम’ से भेजा गया निमंत्रण, मांदर की गूंज के बीच माहौल पूरी तरह...

रिकॉर्ड समय में गेल ने शुरू की टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट को PNG आपूर्ति

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत