पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के मुराल गांव में जंगली हाथी का तांडव, दुकान और घर में घुसकर अनाज खाया

​चाकुलिया, जमशेदपुर : एक ओर पश्चिम सिंहभूम में हाथियों का आतंक जारी है। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा समेत कई प्रखंडों में हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान त्रस्त हैं।

वहीं चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा पंचायत के मुराल गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक जंगली हाथी पास के जंगल से निकल कर गांव में दाखिल हुआ और अरिंदम गिरी नामक व्यक्ति की दुकान एवं घर को अपना निशाना बनाया।

​हाथी ने सबसे पहले अरिंदम गिरी की दुकान का गेट तोड़ दिया और दुकान के अंदर रखे करीब 20 किलो मूढ़ी, 54 किलो गुड़, एक बोरा दाल और बिस्किट के पैकेटों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। दुकान में तबाही मचाने के बाद भी हाथी शांत नहीं हुआ और उसने अरिंदम के घर पर धावा बोल दिया।

हाथी ने घर के गेट को जोर से धक्का देकर खोल दिया और घर के भीतर रखे दो बोरा चावल और दो बोरा धान को खा लिया। जबकि काफी मात्रा में अनाज आंगन में बिखेर कर नष्ट कर दिया।​

गांव के ग्रामीणों ने हाथी को काफी मशक्कत के बाद गांव से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह वनरक्षी भादू राम सोरेन मुंराल गांव पहुंचे। उन्होंने हाथी द्वारा किए गए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदार अरिंदम गिरी को मुआवजा के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया।

वन विभाग ने आश्वस्त किया है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र में हाथियों के निरंतर बढ़ते उपद्रव से स्थानीय ग्रामीण जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल हाथी पास के जंगल में शरणागत है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, हर ओर दिखा उत्साह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर के जुबली पार्क समेत शहरभर में हजारों लोगों ने योग किया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने योग शिविर आयोजित कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत