पटमदा: भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष एवं बामनी गांव निवासी सह पटमदा थाना कांड संख्या 01/2026 के आरोपी ने शुक्रवार को जमशेदपुर न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी मिंज की अदालत में आत्मसमर्पण करते किया।
अदालत से उन्हें जमानत मिल गई है। उनके अलावा 2 अन्य नामजद आरोपी दिवाकर मंडल एवं अमित कुमार सिंह उर्फ आसमान सिंह ने भी जमानत ले ली है।
गौरतलब हो कि बुधवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठनठनी घाटी में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा था। आरोप है कि रास्ते में बामनी गांव के पास 3 बाइक पर सवार 6 लोग वहां पहुंचकर टीम में शामिल दो चौकीदारों के साथ लाठी डंडे से मारपीट करते हुए एवं अंचलाधिकारी के साथ धक्का मुक्की करते हुए ट्रैक्टर को छुड़ा लिया था। इसमें तीन नामजद समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि भाजपा नेता बासुदेव मंडल ने उनके खिलाफ साजिश बताते हुए घटनास्थल पर नहीं रहने की बात बताई थी।
दूसरी ओर अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सजा दिलाने की बात कही थी। उनका दावा फ्लाप साबित हुआ।
