जेसीएपीएल 2.0ः चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का क्रिकेट महोत्सव 10-11 जनवरी को

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) द्वारा दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीएपीएल 2.0 (जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग) का आयोजन आगामी 10 एवं 11 जनवरी को ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड, टेल्को में होगा। इस वर्ष जेसीएपीएल में 6 पुरुष टीमें एवं 2 महिला टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों का स्वामित्व जमशेदपुर के विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा किया गया है, जो इस आयोजन में सीए समुदाय की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है। इस संबंध में सोमवार को बिष्टुपुर चेम्बर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीएपीएल इवेंट डायरेक्टर सीए सुगम सरायवाला और प्रेस संयोजक सीए रवि गुप्ता ने बताया कि टीमों के संतुलन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए विगत 27 दिसंबर को एक सुव्यवस्थित खिलाड़ी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसके माध्यम से प्रत्येक टीम का गठन किया गया। इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर हैं चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं भालोटिया ग्रुप। वहीं को-स्पॉन्सर के रूप में द नेल लॉफ्ट, कुलदीप सन्स ज्वेलर्स, होटल रेडिसन तथा पी एण्ड एम हाई-टेक सिटी सेंटर इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच स्वास्थ्य, खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीएएस के अध्यक्ष मनीष मूनका, सचिव शिव चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत मेहता, रमाकांत गुप्ता, संजय गोयल, आनंद अग्रवाल, कशेलेंद्र दास, राकेश रोशन झा, धीरज प्रसाद, दया शंकर, रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत