ओडिशा के ढेंकानाल में पत्थर की खदान में चट्टान गिरी, दो की मौत, बचाव व राहत कार्य जारी
Odisha Dhenkanal Rock Collapse: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है। राजधानी भुवनेश्वर से करीब 70 किलोमीटर दूर ढेंकनाल जिले के मोटंगा थाना क्षेत्र के रानीबानिया इलाके में मेटल क्वारी में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि खदान में मौजूद भारी चट्टानें टूटकर नीचे गिर गईं. इस घटना में मलबे में फंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई. फायर ऑफिसर नबघाना मलिक ने बताया कि मजदूर विस्फोट के बाद बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे दब गए थे. सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
ड्रिलिंग के वक्त पर हादसा
जानकारी के अनुसार चट्टान तक खिसकी जब जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे फंसे मजदूरों की सही संख्या और गिरने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय फायर सर्विस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), एक डॉग स्क्वाड और भारी मशीनरी की टीमें मौके पर तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है। एक फायर सर्विस अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर
ढेंकनाल के कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंचे हैं। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने X पर एक पोस्ट में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ढेंकनाल में एक पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से मजदूरों की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। पटनायक ने लिखा है कि मैं परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना के कारणों और मजदूरों की सुरक्षा उपायों की स्थिति की उचित जांच की जानी चाहिए। पटनायक ने मांग की है कि सरकार को तुरंत बचाव अभियान तेज करने का निर्देश देना चाहिए।
पहले मिल चुका बंद करने का नोटिस
ये हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ये अवैध खनन का भी नतीजा है. क्वारी को ब्लास्टिंग की इजाजत नहीं थी और सितंबर 2025 में इसे बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था. फिलहाल मौके पर रेक्स्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलबा हटाए जाने का कार्य जारी है. ढेंकानाल कलेक्टर अशीष ईश्वर पाटिल और एसपी अभिनव सोनकर भी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं.
