अब घर बैठे होगा बुजुर्गों का इलाज, नीतीश कुमार ने नये साल में किया बड़ा ऐलान


पटना। बिहार में अब बुजुर्गों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही पैथोलॉजी, ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी की सुविधा ले सकेंगे। इमरजेंसी के समय घर पर ही डॉक्टर इलाज करेंगे और नर्सिंग सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान उद्देश्य के तहत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। सीएम ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की।

सरकार ने सात निश्चय के तहत लोगों का जीवन आसान करने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। नीतीश ने एक क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है, जिसे स्कैन कर लोग अन्य सुविधाओं को लागू करने का सुझाव सरकार को दे सकते हैं।

मिलेंगी ये सुविधाएं-
नर्सिंग सहायता की सुविधा
घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा
ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी जांच की सुविधा
फिजियोथेरेपी की सुविधा
आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 नवंबर को राज्य में जब से उनकी सरकार सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर ही है। हर समाज के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन यापन करें, इसके लिए सरकार ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

आदित्यपुर में छात्रों का हंगामा, प्लेसमेंट इंचार्ज ट्रांसफर पर विरोध

आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में सैकड़ों छात्रों ने प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध में गेट जाम कर प्रदर्शन किया, मौके पर पुलिस तैनात रही।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

जमशेदपुर में चापड़बाजी में घायल युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन: इलाज में लापरवाही का आरोप,...

जमशेदपुर: साकची स्थित छाया नगर बस्ती के युवक सन्नी पुष्टि की मौत के बाद गुरुवार को जमशेदपुर में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत