केसीसी शिविर : घाटशिला व धालभूमगढ़ प्रखण्ड के रावतारा पंचायत में 42 केसीसी आवेदन सृजित, 16 आवेदन को स्वीकृति

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखण्ड मे बीएलबीसी सह केसीसी शिविर एवं धालभूमगढ़ प्रखण्ड के रावतारा पंचायत में केसीसी शिविर का सफल आयोजन कृषि निदेशक, झारखंड तथा एसएलबीसी झारखंड के निर्देशानुसार संजीव कुमार चौधरी अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में दिनांक 24 दिसंबर को दोनों प्रखण्डों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को केसीसी सुविधा से आच्छादित करना तथा बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था।

घाटशिला प्रखण्ड मे केसीसी शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, घाटशिला शाखा द्वारा कुल 22 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 6 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसी तरह धालभूमगढ़ प्रखण्ड के रावतारा पंचायत में आयोजित केसीसी शिविर में बैंक ऑफ इंडिया धालभूमगढ़ शाखा द्वारा 20 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 10 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। 

दोनों शिविरो मे कुल 42 आवेदन सृजित किए गए जिसमे से 16 आवेदन स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त शिविरो में किसानों को केसीसी से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

बीएलबीसी बैठक एवं केसीसी शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रमुख, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय विभागीय प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से शिविरों का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गौतम अदाणी, बिग बी और किंग खान… सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत