साकची हाथी घोड़ा मंदिर के पास गैरेज में लगी आग, कार जलकर खाक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैरेज में एक कार खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई। कार में आग लगने के बाद लपटें और तेजी से फैल गईं, जिससे पूरा गैरेज कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गैरेज और उसमें खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इधर, साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सबसे अधिक ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन कराने वाले को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त ने कहा कि ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान को व्यक्तिगत रुचि लेकर सफल बनाया जाए। केवल आंकड़ों को तकनीकी रूप से सही...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

जमशेदपुर में फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का हंगामा, निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप

जमशेदपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कदमा स्थित आंध्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत