सलगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को लेकर एकदिवसीय धरना, जोरदार आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : संयुक्त ग्राम सामान्य समिति, जमशेदपुर के बैनर तले आज सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना लोकल ट्रेनों के ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि सलगाझुड़ी एवं आसपास के गांवों में बड़ी आबादी गरीब और मेहनतकश लोगों की है, जिन्हें रोज़गार के लिए जमशेदपुर समेत अन्य शहरों में आना-जाना पड़ता है।

लोकल ट्रेन का ठहराव बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर काम पर पहुंचना, बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना और मरीजों का इलाज कराना भी कठिन हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सलगाझुड़ी स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म, शेल्टर, बिजली, पानी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुछ महीनों पहले यहां रुकने वाली सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव को बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

संयुक्त ग्राम सामान्य समिति ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सलगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव तत्काल बहाल किया जाए।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन लोगों में अपनी मांग को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी व्यवस्था सुधार पर फोकस, लापरवाही पर ठेका कंपनी निलंबित

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में गुरुवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर...

मानगो में युद्ध स्तर पर चल रहा फ्लाईओवर का काम, 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से मिलेगी राहत

2.8 किमी लंबा होगा चार लेन फ्लाईओवर 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट सभी 57 पिलर का निर्माण पूरा, अंतिम चरण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत