गुवा सेल बंकर साइड में फिर मालगाड़ी बेपटरी, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

माल की ढुलाई पूरी तरह रही ठप, नई पटरियां लगने के बाद भी बार-बार हो रही दुर्घटनाएं

गुवा : गुवा सेल के बंकर साइड में एक बार फिर मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई। नतीजा रेल परिचालन प्रभावित रहा। यह घटना सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है।

इस दुर्घटना के कारण रेलवे ट्रैक लगभग चार घंटे तक जाम रहा, जिससे माल ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान पर ऐसी घटना हुई हो। इससे पूर्व भी इसी बंकर साइड पर चार बार मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए गुवा सेल प्रबंधन ने ब्रिटिश काल में बिछाई गई पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई पटरियां लगवाई थीं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

हालांकि, नई पटरियां लगने के बावजूद भी बेपटरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे रेल लाइन की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में ट्रैक को दुरुस्त कर परिचालन बहाल किया जा सका।

इसी बीच सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा का गुवा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था। ट्रैक बाधित होने के कारण वे गुवा नहीं पहुंच सके।

इसके बाद महाप्रबंधक ने डांगवापोसी, नोवामुंडी और बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। गुवा साइडिंग में बार-बार हो रही बेपटरी की घटनाओं से न केवल रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत