जमशेदपुर के बर्मामाइंस पार्किंग में बेहोश मिला ठेका कर्मचारी, टीएमएच में हुई मौत

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बर्मामाइंस पार्किंग में रविवार सुबह एक ठेका कर्मचारी बेहोश स्थिति में मिला। साथी कर्मचारियों ने उन्हें उठाकर टाटा मेन हास्पिटल लेकर गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एस हरीश कुमार (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एस हरीश ए शिफ्ट ड्यूटी पर कार्यरत था। सुबह साढ़े 10 बजे वह बर्मामाइंस पार्किंग में बेहोश मिला। हरीश मेसस टीआरएल क्रोसाकी के सब कांट्रेक्टर मेसर्स टीम लीज सर्विसेज में कार्यरत था। वहीं इस मामले में टाटा स्टील प्रबंधन का कहना है कि बेहोश कर्मचारी को मौके पर मौजूद प्राथमिक चिकित्सा कर्मचारी ने तुरंत टाटा मेन हास्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना सभी संबधित अधिकारियों को दी गई है। टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए समर्पित है। वहीं, मृत ठेका कर्मचारी के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर देश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता,...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत