सरायकेला जिले के राजनगर में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, युवक घायल

राजनगर : सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार सुबह 6:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। हाता की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे में युवक को गंभीर चोट लग सकती थी, लेकिन सिर पर हेलमेट उसके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। टक्कर के दौरान हेलमेट टूट गया, फिर भी इससे सिर पर बड़ी चोट नहीं पहुंची। युवक के पैर और सिर में हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रूपाय सोरेन, निवासी कालिकापुर, पोटका क्षेत्र के रूप में हुई है।

बताया गया कि वह अपने बच्चे से मिलने एकेडमिक स्कूल, राजनगर जा रहा था। इसी दौरान छोटानागपुर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। घायल युवक ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर ओस जमी होने के कारण दृश्यता कम थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना कितना आवश्यक और जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

लगातार नौवीं बार टाटा स्टील बना “स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2026”

जमशेदपुर : टाटा स्टील को World Steel Association (वर्ल्डस्टील) द्वारा “स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2026” के रूप में सम्मानित किया गया है। यह लगातार नौवां...

जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक सरयू राय, बोले—बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत