ईचागढ़ थाने में जेकेएलएम नेता की पिटाई मामले में डीआईजी पहुंच चांडिल अनुमंडल, पुलिस पदाधिकारियों से की पूछताछ

चांडिल : JLKM नेता तरुण महतो के साथ ईचागढ़ थाने में मारपीट मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बारी- बारी से पूछताछ की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात भी मौजूद रहे। हालांकि जेएलकेएम नेता तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो नहीं पहुंची इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी ने बताया कि तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो की शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है। वह अनुपस्थित रही, आगे जांच जारी है।

बता दें कि भानुमति महतो की शिकायत के आधार पर मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। सोमवार को हाईकोर्ट के बुलावे पर पुलिस अधीक्षक हाइकोर्ट में पेश हुए थे। जहां हाईकोर्ट ने डीआईजी से जांच कर पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब किया है। इसी सिलसिले में DIG मंगलवार को चांडिल अनुमंडल पहुंचे और मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ की है। हालांकि निष्कर्ष के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वैसे तरुण महतो की पत्नी पूछताछ में क्यों शामिल नहीं हुई यह भी एक बड़ा सवाल है। संभावना जताई जा रही है कि वह अलग से डीआईजी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत