जमशेदपुर में पोटका में ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार

जमशेदपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोटका थाना पुलिस ने मंगलवार को इलाके में सक्रिय ब्राउन शुगर सप्लायर देवल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया हैै, जिसका वजन करीब 2.35 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार देवल मंडल लंबे समय से हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर रहा था। लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर पोटका पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और उसे धर दबोचा। पूछताछ में नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को मिला नया मंच, ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में ‘अबीरा’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जो हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को नया मंच प्रदान करेगा।

CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने...

सारंडा के ग्रामीण झेल रहे दोहरी मार, नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात

सारंडा में नक्सली डर के बीच हाथियों के उत्पात से हालात बिगड़े, स्कूल में हमला, मिड डे मील ठप और 200 से अधिक गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत