बोकारो में धनबाद के सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबारी और पुतला दहन
बोकारो स्टील की जमीन पर बसे अतिक्रमणकारियों के पक्ष में सांसद के बयान पर भड़का आक्रोश
बोकारो : धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो का विस्थापित और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। बोकारो स्टील की जमीन पर रहने वाले अतिक्रमणकारियों के पक्ष में सांसद के बयान पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
सांसद ढुलू महतो का चास के आईटीआई मोड़ पर ग्रामीण और विस्थापितों ने पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की । इस दौरान विस्थापितों ने कहा कि ढुलू महतो विकास की बात नहीं कर रहे हैं। वह विकास विरोधी मानसिकता को दिखाने का काम कर रहे हैं।
अगर सांसद अपने इस आचरण को नहीं बदलेंगे तो उनके प्रत्येक कार्यक्रम का विरोध होगा और पुतला दहन के साथ उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा।
विस्थापितों ने कहा कि जमीन हमारे बाप की गई है सांसद को दर्द क्यों होगा। उन्हें बोकारो से कोई लेना देना नहीं है। विस्थापित की बात कह चुनाव जीते, लेकिन आज विस्थापितों को सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं।
