सांसद खेल महोत्सव : तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, पुरस्कृत किए गए सफल प्रतिभागी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। यह टूर्नामेंट 5 दिसंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चला। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग 6 सौ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इससे पहले सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा खेल महोत्सव के तहत पदयात्रा और मैराथन का आयोजन कराया जा चुका है। अब बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कराकर बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करना और नशे से दूर रखने के प्रति जागरूकता फैलाना है।

टूर्नामेंट में शहरी क्षेत्रों के साथ- साथ ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण बच्चों ने भी बैडमिंटन खेल में गहरी रुचि दिखाई और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

समापन समारोह के अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने विजयी प्रतिभागियों को कप, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन आगे भी लगातार कराए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पेसा के अंतर्गत ग्रामसभा को प्राप्त है गांव संचालन की सर्वोच्च इकाई का दर्जा : विधायक संजीव सरदार

पोटका : जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के धुमकुड़िया भवन में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठकशुक्रवार को आयोजित की...

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत