दिल्ली-मुंबई में इंडिगो की 220 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री परेशान, सीईओ पीटर एल्बर्स ने 24 घंटे के अंदर इस समस्या पर मांगा स्पष्टीकरण

Indigo Flight Crisis : इंडिगो ने संचालन से जुड़ी समस्याओं के कारण रविवार को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर 220 से अधिक उड़ान रद्द कर दीं। इन समस्याओं के कारण पिछले कुछ दिन में सैकड़ों उड़ान रद्द की जा चुकी हैं और कई उड़ान देरी से रवाना हुई हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यात्री समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अब करें तो क्या करें।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे पर कम से कम 112 जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर 109 उड़ान रद्द हुईं। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर के लिए निर्धारित 2,300 उड़ान में से लगभग 1,600 उड़ान रद्द की गई थीं, लेकिन शनिवार को इसमें कमी आई और लगभग 800 उड़ान रद्द की गईं।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ एवं ‘अकाउंटेबल मैनेजर’ इसिद्रो पोरकेरस को शनिवार को डीजीसीए की ओर से नोटिस जारी किया गया, जिसमें उनसे 24 घंटे के अंदर इस समस्या पर स्पष्टीकरण मांगा गया। इंडिगो ने कहा कि उसने शनिवार को 1,500 उड़ान संचालित कीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

PF निकासी पर नया नियम: TDS बचाने के लिए अब भरना होगा फॉर्म 121

पुराने फॉर्म 15G-15H हुए खत्म, 1 अप्रैल से EPFO ने लागू किया नया सिस्टम, EPFO द्वारा 13 अप्रैल को जारी किया नया सर्कुलर कर्मचारी...

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में अत्याधुनिक क्रेच की शुरुआत, कर्मचारियों को मिला बेहतर पारिवारिक सहयोग

जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने कर्मचारियों के परिवारों को बेहतर सहूलियत देने के उद्देश्य से अपनी क्रेच सुविधा का आधुनिकीकरण किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत