गुवा सेल खदान सिविल विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, टैंक सफाई कार्य पर उठे सवाल

गुवा : गुवा सेल खदान के सिविल विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। शौचालय टैंक की सफाई का कार्य सोना कंस्ट्रक्शन के कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद इस्लाम को 19 लाख रुपये के टेंडर के तहत दिया गया है।

वहीं, टैंक सफाई में लगे मजदूरों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने लगाया है। पांडे ने मीडिया को बताया कि टैंक सफाई में लगे मजदूर सेमी-स्किल्ड श्रेणी में आते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित 664 रुपये प्रतिदिन की जगह मात्र 350 रुपये ही दिए जा रहे हैं।

यह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है बल्कि टेंडर राशि के दुरुपयोग की ओर भी संकेत करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्य में ठेकेदार ही नहीं, बल्कि उच्च स्तर के कुछ सेल अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है, जिसके कारण मजदूरों का शोषण और वित्तीय अनियमितताएं बेरोकटोक जारी हैं। यूनियन ने इस संबंध में कई बार सेल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो जांच कमेटी गठित की गई और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई हुई। रामा पांडे ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो यूनियन इस मामले को ईएलसी ऑफिस चाईबासा में औपचारिक शिकायत के रूप में दर्ज करवाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत