पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पलट गई अनियंत्रित बस, पांच यात्री घायल, तीन महिलाएं गंभीर

शराब के नशे में था ड्राइवर, घायलों को भेजा गया सोनुवा सीएचसी अस्पताल

सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी के तलसदा के पास गुरुवार शाम को राम बलराम नामक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस गुरुवार शाम को चक्रधरपुर से सोनुवा होकर गुदड़ी जा रही थी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए हैं।

इनमें से तीन महिला यात्रियों की हालत गंभीर है। जो इलाज कराने शुक्रवार दोपहर को सोनुवा के सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे में धुत्त था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बस का इंश्योरेंस और पोल्यूशन मार्च के महीने से ही फेल था। इसके बावजूद बस को खुलेआम सड़कों पर यात्रियों को भर कर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क पर गुंडीदीरी और कोटगड़ा के बीच बस तेज रफ्तार में थी। इसी बीच चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे तलसदा के पासबस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को बस के मालिक के द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। जिससे दुर्घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल सके। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल शुक्रवार दोपहर को सोनुवा सीएचसी अस्पताल पहुंचे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. इस...

जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत