भारतीय वायु सेना : जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में कारियर काउंसलिंग व प्रेरणा सत्र का आयोजन

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में आज भारतीय वायु सेना द्वारा एक विशेष करियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत थे, जो अपने दल के साथ कॉलेज पहुँचे। यह वायु सेवा में करियर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार अवसर था जिसमें उन्हें वायु सेवा में करियर बनाने के संबंध जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में विंग कमांडर रावत ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अमर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्राचार्य से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज की पहचान अनुशासन और देशभक्ति की भावना से है। छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और देश के लिए हमेशा प्रेरित रहना चाहिए।”

काउंसलिंग सत्र में विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विंग कमांडर रावत ने छात्रों को अग्निवीर वायु योजना, एयर फ़ोर्स में अधिकारी बनने की प्रक्रिया, चयन मानदंड, प्रशिक्षण, और सैन्य जीवन की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ ही छात्र-छात्राओं को सेवा में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया और अग्नि वीर योजना के संबंध में जो भ्रांतियां फैली हुई थी ।उन सबको भी दूर करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में क्विज़ और सवाल-जवाब का सत्र भी रखा गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को वायु सेना अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिए गए।

मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, एनसीसी के CTO एवं दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. डुमरेंद्र राजन, डॉ. अशोक रवानी ,जितेन महतो,इशरत रसूल,मदसरा बानो, सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजीव दुबे तथा ncc यूनिट द्वारा किया गया और डॉ. स्वाति सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन, 50 लाख की मांग

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद डीसी कार्यालय में शव रखकर उग्र प्रदर्शन हुआ, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के जुगसलाई में अवैध नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, 20 पेटी ऑनरेक्स जब्त, एक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस कारोबार पर लगाम लगाने में...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत