घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के मालवा ढ़ाबा के समीप टेम्पो को पीछे से किसी बड़े वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों की पहचान शेख आर्यन और दूसरा सलमान अली के रूप में हुई है। दोनों नरसिंहगढ़ हाटचाली के निवासी हैं। इस संबंध में सेवा ही धर्म के नौशाद अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस के पीसीआर वैन को जानकारी दी। पीसीआर वैन ने दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
दोनों घायल के घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे लेकर टीएमएच चले गये। जहां उनका उपचार जारी है।
दूसरी घटना में घाटशिला थाना क्षेत्र के धोबीपाड़ा निवासी बबलू सीट बाईक से दुर्घटना ग्रस्त होकर गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हे भी ईलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पचाल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया।
