दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया – “यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस… वह हमेशा भारतीय सिनेमा के एक असली लीजेंड रहेंगे… सिनेमा इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं…

अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज किया जा सके। धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया। धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई के अलावा कई अन्य उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं। अस्पताल और घर में लगातार उपचार और निगरानी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी रही। उनके परिवार के सदस्य लगातार उनकी देखभाल में जुटे रहे। धर्मेंद्र के घर पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो सके। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे। सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों ने अस्पताल और घर पर जाकर धर्मेंद्र से हालचाल लिया था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते। साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए। उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की। उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला बिरसा मुण्डा स्टेडियम में 6 दिसंबर को टच रग्बी एसोशिएसन आफ झारखण्ड के ऑफिशिएन बॉल की लाँचिंग

सरायकेला: गार्डन इन सरायकेला में रविवार को टच रग्बी एसोशिएसन ऑफ झारखंड की एक बैठक जवाहर लाल महली के अध्यक्षता में आयोजित की गई।...

सरायकेला में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने बांटे प्रमाण पत्र

सरायकेला : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 31 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण के समापन होने पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

हजारीबाग में जय माता दी ज्वेलर्स से 3.5 किलो सोना और 60 किलो चांदी की लूट

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत बरही में एक ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 35 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी लूट...

साहित्य कला फाउंडेशन के आयोजन में बोले पुरुषोत्तम अग्रवाल- कबीर प्रेम के ही नहीं, गहरे क्रोध के भी थे कवि

लौहनगरी में फैली अंग्रेजी, ओड़िया, मैथिली व भोजपुरी की भी सुगंध जमशेदपुर : साहित्य कला फाउंडेशन के द्वितीय साहित्यिक अनुष्ठान- ‘छाप’ झारखंड का अपना बुक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading