September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

बिहार : एसवीयू का औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक के चार ठिकानों पर छापा, पत्नी के नाम पर करोड़ों की खरीदी कई संपत्तियां

बिहार : एसवीयू का औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक के चार ठिकानों पर छापा, पत्नी के नाम पर करोड़ों की खरीदी कई संपत्तियां


पटना। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई में बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू ) ने रविवार को बड़ी मछली पर हाथ मारा। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान आजाद के आवास एवं कार्यालय से काली कमाई के रूप में अकूत संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं।

उत्पाद अधीक्षक की पत्नी के नाम पटना में जमीन के छह प्लाट, पत्नी व अन्य स्वजन के नाम जहानाबाद में चार जमीन प्लाट के प्रमाण भी मिले हैं। उन पर करीब 1.78 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके अलावा एसबीआइ लाइफ, एलआइसी में 1.54 करोड़ से अधिक के निवेश और 26 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। एडीजी निगरानी पंकज दराद ने छापामारी की पुष्टि की है। औरंगाबाद उत्पाद अधीक्षक पर आरोप है कि विभिन्न सरकारी पदों पर रहते हुए इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर एक करोड़ 58 लाख, 45 हजार 888 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है।

चार ठिकानों पर की गई रेड : पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने अनिल कुमार आजाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के साथ अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट से इनकी परिसरों की तालाशी का वारंट प्राप्त किया। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रविवार को विशेष निगरानी इकाई की टीमों ने अनिल कुमार आजाद के ठिकानों पर छापा मारा। एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार छापामारी के दौरान अनिल कुमार की पत्नी माधुरी देवी के नाम जमीन के छह दस्तावेज बरामद किए गए। यह जमीन मानस मार्ग शास्त्री नगर में है। इसके अलावा पत्नी और स्वजन के नाम इन्होंने जहानाबाद में भी चार जमीन के टुकड़े खरीदे हैंं। जमीन के इन प्लाट की कीमत एक करोड़, 78 लाख, 30 हजार 880 रुपये आंकी गई है। इनके पटना स्थित आवास से 28 लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट का दस्तावेज भी जब्त किया गया है।

एसबीआइ लाइफ, एलआइसी में 1.54 करोड़ से अधिक का निवेश : अनिल कुमार आजाद ने एलआइसी, एसबीआइ लाइफ समेत अन्य कंपनियों में एक करोड़ 54 लाख 65 हजार, 581 रुपये निवेश किए हैं, जिस पर एसवीयू अलग से अनुसंधान कर रही है। अनिल कुमार के विभिन्न बैंकों में करीब 48 लाख रुपये जमा हैं। छापामारी के दौरान 26 लाख के जेवरात एवं 8,60,944 रुपये की ज्वेलरी रसीद भी बरामद की गई है। इसके अलावा इनके पास तीन लाकर हैं। जिसकी बाद में तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा उत्पाद अधीक्षक ने स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और इंडियन बैंक में भी निवेश किया है।

एसवीयू ने कहां-कहां मारी रेड

कार्यालय मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग बारवन रोड, हनुमानविधा, औरंगाबाद
आवास निकट केके सिंह अस्पताल जीटी रोड सदर थाना, औरंगाबाद
आवास श्रीराम निकुंज, तीन मानस मार्ग पश्चिम शिवपुरी
आवास निकट चाइल्ड पब्लिक स्कूल शिवमंदिर, सुमेरा, थाना टेहटा जहानाबाद।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading