कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार से जुड़ी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी का मंगलवार को शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बृष्टि बोलपुर के एक अपर प्राइमरी स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर रामपुरहाट गांव के कुसुम्बा स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से उनका शव बरामद किया गया।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी थीं। बताया गया है कि वह पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मार्च 2023 में चली गई थी नौकरी
बताया गया है कि बृष्टि मुखर्जी की नौकरी मार्च 2023 में चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। परिवार के मुताबिक, डिप्रेशन को लेकर उनका इलाज जारी था।
पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल मौत की परिस्थितियों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बृष्टि मुखर्जी की मौत किस वजह से हुई।