जमशेदपुर में वन विभाग ने जप्त किया लाखों का कोरल, साकची के होटल विराट से चार गिरफ्तार

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत स्थित होटल विराट में शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर समुद्री जीव कोरल की अवैध तस्करी का मामला पकड़ा। टीम ने मौके से चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में हरी चरण गोप और प्रमोद कैबर्त शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कोरल समुद्र में पाया जाता है।

एक अनुमान के मुताबिक कोरल की कीमत लाखों मे है। समुद्र मे पाया जाने वाला कोरल कई काम मे आता है।

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरल समुद्र मे पाया जाने वाला एक कीमती चीज है, जिसकी तस्करी करना वन अधिनियम एक्ट का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि कोरल की कीमत लाखों रुपये है, पकड़े गए लोगों मे से एक पश्चिम सिंघभूम और तीन रांची जिला के रहने वाले हैं, फिलहाल सभी आरोपियों को वन अधिनियम उलंघन के मामले मे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ अहम जानकारियाँ दी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

जमशेदपुर में री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ धरना

जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन शुल्क वसूली के विरोध में अभिभावकों और संगठन ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत