पटमदा प्रखंड के कमलपुर व बोड़ाम के रसिकनगर पंचायत में विधायक ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

पटमदा : शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के कमलपुर एवं बोड़ाम के रसिकनगर पंचायत में प्रखंड प्रशासन की ओर से शिविर आयोजित की गई। दोनों पंचायतों में सभी विभागों के अलग- अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का उद्घाटन विधायक मगंल कालिंदी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक पहुंचे। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का काम कर रहे हैं।

शिविर में अबुआ आवास योजना, जाति, आय, आवासीय, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेखों में संशोधन, राशनकार्ड में संशोधन, बृद्धा पेंशन, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान विधायक ने कई लाभुकों के बीच वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र का वितरण किया। शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग , बोड़ाम बीडीओ किकू महतो, पटमदा सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, बोड़ाम सीओ रंजीत कुमार रंजन , जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, मुखिया जामिनी बेसरा व अर्चना सिंह आदि मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत