धनबाद में बीसीसीएल के ठेकेदार एलबी सिंह के 18 ठिकानों पर रेड, मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई


धनबाद। कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह धनबाद में बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग का कार्य संभालने वाली देव प्रभा कंपनी और उसके मालिक एलबी सिंह से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तड़के सुबह की गई इस कार्रवाई में धनबाद में एलबी सिंह के आवास देव विला समेत कुल 18 जगहों पर दबिश दी गई। इसके साथ ही दो अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार ईडी की यह जांच कोयले के काले कारोबार, अनियमित ठेके और धन के अवैध लेनदेन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात को अपने कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी पिछले कई महीनों से कोयला आउटसोर्सिंग और उससे जुड़े ठेकों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस कार्रवाई के बाद बीसीसीएल से जुड़े कई अधिकारी भी संदेह के घेरे में आते दिख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कोयला मंत्रालय को इस मामले में पहले से शिकायतें प्राप्त थीं और करीब सात से आठ महीने से निगरानी की जा रही थी। अंदेशा है कि कुछ उच्च अधिकारी और पुराने मामलों में फंसे ठेकेदार भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

ईडी की यह कार्रवाई धनबाद के कोयला कारोबार में चल रहे कथित भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। आगे की प्रक्रिया में गिरफ्तारी और बड़े खुलासों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

ईडी के अफसरों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को खोल दिया। इससे ईडी के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश : ईडी ने छापेमारी में कोयला कारोबारी अनिल गोयल और संजय खेमका को भी शामिल किया है। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी को ईसीआइआर के रुप में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
हालांकि छापेमारी के दौरान बीसीसीएल के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। आज की छापेमारी में इन तीनों कोयला व्यापारियों के ठिकानों को शामिल किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र की सभी ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को धीरे-धीरे सौर ऊर्जा...

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत