टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से वृहस्पतिवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि विगत 3 व 4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था।

बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी। सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिसका मुआयना निर्णायक मंडली द्वारा करने के उपरांत अंतिम रिजल्ट घोषित किया गया था।

टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के इस उपलब्धि पर डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में कमेटी मेंबर अमन कुमार के देखरेख में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, डिवीजन हेड जी . जी. मोंडल, डिवीजन के वरीय पदाधिकारीगण , यूनियन के पदाधिकारी अनिल शर्मा , एच एस सैनी , मनोज कुमार शर्मा समेत टीम प्रकाश की पूरी टीम उपस्थित थी। महामंत्री आरके सिंह ने टीम प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत , लगन और ईमानदारी से किया गया कार्य सचमुच सुकुन देने वाला होता है। वरीय अधिकारियों के देखरेख एवं कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है कि टीम प्रकाश विजेता बनने का गौरव हासिल की। उन्होंने कहा कि कारखाने के अंदर हरेक कर्मचारी अपना काम ईमानदारी, लगन और कुशलता के साथ करें तो कंपनी को बुलंदियों पर ले जाने में वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

विजेता टीम ( टीम प्रकाश ) में निम्न थे शामिल।

संजय कुमार ( ग्रुप लीडर ) , पंकज गुप्ता ( टीम लीडर ) , सतीश कुमार, तारापदा राणा , रजत कुमार सिंह, केके सिंह ( सभी मेंबर ) ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बदलाव की मिसाल बना लखाईडीह, जल जीवन मिशन से गांव में दिखा बदलाव

जल जीवन मिशन के अपर सचिव ने केके सोन का शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत संरचना व सामाजिक सुधार पर विशेष जोर, योजनाओं के प्रभावी...

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत