ईचागढ़ के डुमटांड़ मोड़ पर बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर हमला, आरक्षी और चौकीदार घायल

चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली को लेकर जमकर बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार डुमटांड़ मोड़ पर बालू लदे वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थकों ने विरोध करने पर वाहन चालकों के साथ जमकर मारपीट की।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब इसकी सूचना पाकर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समर्थकों का गुस्सा इस कदर बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया। बीच बचाव के दौरान आरक्षी नरेश यादव और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्र बताते हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके से दो गाड़ियां बरामद की गई हैं जिनसे JLKM पार्टी के झंडे, बैनर और शराब की बोतलें मिली हैं।

पुलिस ने तरुण महतो को हिरासत में ले लिया है और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। घटना के बाद ईचागढ़ थाना में सुरक्षा सख्त कर दी गई है. थाना गेट पर ताला लगा दिया गया है और आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। उधर, तरुण महतो के समर्थक थाने के बाहर जमा होकर विरोध कर रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत