झारखंड राज्य सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता में रांची टीम ने जीता ओवरऑल खिताब, जमशेदपुर की कर्मकार इंस्टिट्यूट उपविजेता


जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिला योग संघ द्वारा झारखंड योग संघ के सहयोग से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में रांची जिला योग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

वहीं जमशेदपुर की कर्मकार इंस्टिट्यूट ऑफ योगा उपविजेता और रॉयल योगा तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में अभिराज, पायल कर्मकार, अभिमन्यु पांडे, प्रियांशु कुमारी, विंध्य कुमार पांडे, आराध्या कुमारी, अमन कुमार, रूपश्री शर्मा, उत्तम तिवारी और श्रेयसी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन राजेश कुमार, झारखंड योग संघ के सीईओ संजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महासचिव आदित्य कुमार सिंह और सरायकेला-खरसावां योग संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजन सचिव सपन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी आगामी 50वें राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनिष्क ज्वेलर्स के अनिल अग्रवाल, सम्मानित अतिथि गांधी कॉलेज के डायरेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रॉयल योग की रिचा वर्मा और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की योग विभागाध्यक्ष श्रुति सहित अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

मौके पर योग प्रशिक्षक शुबल चटर्जी, वैशाली कर्मकार, प्रदीप कुमार डे, सुनील प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू शुक्ला सहित झारखंड योग संघ और सरायकेला-खरसावां जिला योग संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत