सऊदी अरब में सड़क हादसा, 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत, हैदराबाद की थी तीर्थयात्रियों की टोली

मक्का : सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस सोमवार तड़के सुबह करीब 1:30 बजे सऊदी अरब के मुफ़्रिहात इलाके में एक डीजल टैंकर से टकरा गई। इस बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 42 हैदराबाद के उमराह तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अभी तक केवल 1 जीवित यात्री मिली है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की यह टोली हैदराबाद की थी और इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इस दुर्घटना के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और DGP शिवधर रेड्डी को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि कितनी जानें तेलंगाना से थीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब दूतावास के साथ समन्वय करने को कहा है, ताकि राहत प्रयासों में तेजी लाई जा सके। राज्य सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी चालू कर दिया गया है और रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को सतर्क किया गया है।

हैदराबाद के सांसद व AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने रियाध में स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप-प्रमुख अबू माथेन जॉर्ज से बात की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मगर जानकारी एकत्र की जा रही है। ओवैसी ने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों द्वारा दिए गए यात्रियों के डेटा को दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किया है।

उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अनुरोध किया कि हादसे में हुए मृतकों की अस्थियां जल्दी से भारत वापस लाई जाएं और घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार मिले।

टना की गंभीरता के मद्देनज़र राहत-पुनर्स्थापना टीमों को मौके पर भेजा जाने की तैयारी जारी है। साथ ही, भारतीय दूतावास स्थानीय सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों की पहचान करने और संपर्क किए गए तीर्थयात्रियों के परिवारों को त्वरित सूचना देने में जुटी है।

यह हादसा उन परिवारों और समाज के लिए भारी सदमा है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को पैवित्र यात्रा पर भेजा था। समय इस बात का गवाह होगा कि कैसे प्राधिकरण और सरकार मिलकर दुख की इस घड़ी में पीड़ितों को न्याय और सहारा प्रदान करते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत