जमशेदपुर के मानगो आजादनगर मेंमें जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी- जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन

जमशेदपुर : पूर्वी भारत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिम्स हॉस्पिटल और सिम्स हॉस्पिटल ने रविवार को अपनी नई साझेदारी की घोषणा की। इसी अवसर पर शहर में जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड के तहत इलाज भी प्रदान करता है, जिससे मरीजों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मुख्य अतिथि थे। उनके साथ जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सिम्स हॉस्पिटल के प्रोपराइटर रहमत सईद खान और जमशेदपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एन के दास मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़े मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से हुई, जिसमें नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से अब झारखंड के मरीज स्थानीय स्तर पर ही जिम्स के सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। डॉक्टर समय-समय पर जमशेदपुर में विज़िट करेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएँ मिलेंगी।

जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड में इस केंद्र की शुरुआत गर्व का विषय है। इसका उद्देश्य राज्यवासियों को 26 से अधिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं तक सीधी पहुँच प्रदान करना है।

कोलकाता के बजबज स्थित जिम्स हॉस्पिटल एनएबीएच-मान्यता प्राप्त मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज है। इसमें 300+ विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक जांच और उपचार सुविधाएँ, सामुदायिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। जिम्स और सिम्स की यह साझेदारी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाएगी और मरीजों को उनके शहर में ही विश्वस्तरीय बहु-विशेषता चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, बैद्यनाथ राम की जीत तय, दूसरी सीट पर प्रणव झा और परिमल नथवानी में कांटे की टक्कर

रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार हैं—झामुमो के बैद्यनाथ राम,...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत