साकची में लायंस क्लब भारत ने विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का किया आयोजन

जमशेदपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत द्वारा साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर डॉ. जिया अहमद द्वारा 40 से अधिक लोगों का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया तथा मधुमेह से बचाव, नियंत्रण और स्वस्थ रहने से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श के साथ जागरूकता पेमप्लेट बांटा गया।

जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि “मधुमेह आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

लायंस क्लब समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी कोशिश है कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अधिक से अधिक लगाए जाएं, ताकि लोगों को समय पर जांच और उचित जानकारी मिल सके।”

डॉ. जिया अहमद ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श देते हुए कहा कि “मधुमेह से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर ब्लड शुगर की जाँच और तनाव पर नियंत्रण।

कहा कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज़ न करें। शरीर में थकान बढ़ना, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब होना, घाव का देर से भरना जैसे संकेत मधुमेह के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच करवा लेने से बीमारी को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।”

इस शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह के सदस्य शक्ति सिंह, राजेश चावला, मनिंदर शर्मा, संदीप सिंह, राजू श्रीवास्तव, मनोज सिंह, पप्पू शर्मा, मो. इलियास, लखविंदर सिंह, पिंटू साव सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेजरी घोटाले की मार: 3 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी अटकी, जांच तेज, आज और कल होगी जांच समिति की बैठक

रांची: झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले का असर अब सीधे सरकारी कर्मचारियों की जेब पर पड़ रहा है। अप्रैल खत्म होने को है,...

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत