भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सांसद जोबा मांझी ने दो चौकीदारों के आश्रितों को प्रदान की नियुक्ति पत्र

नगर भवन, सरायकेला में मना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

सरायकेला: नगर भवन, सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र, जोबा मांझी ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे।

समारोह में झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुख आकर्षण सरायकेला छऊ नृत्य, ओडिसी डांस और संथाली बैंड रही। इस दौरान राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

मौके पर सांसद जोबा मांझी ने जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा झारखंड आज 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

राज्य के सर्वांगीण विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सभी के सक्रिय सहभागिता की उन्होंने अपील की और योजनाओं के समन्वय, पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

उपायुक्त ने भी समस्त जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और जिला प्रशासन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रतिबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक ने भी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस झारखंड के क्रांतिकारी आंदोलनकारियों और राज्य निर्माण के लिए योगदान देने वाले महापुरुषों को स्मरण और सम्मान करने का अवसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शांति-व्यवस्था से संबंधित स्थिति होने पर तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा मांझी द्वारा दो चौकीदार के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, जिले के पांच चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का हंगामा, निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप

जमशेदपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कदमा स्थित आंध्र...

बेतिया में भीषण आग से 50 घर राख

बेतिया के बैरिया प्रखंड में भीषण आग से 50 से अधिक घर जल गए, कई परिवार बेघर हुए और मवेशियों की मौत से इलाके में संकट गहरा गया है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत