तेजस्वी रिजेक्ट, बिहार में जनता ने सपने बेचने वालों को दिखाया बाहर का रास्ता

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ने साफ कर दिया है कि 2025 के इस चुनाव न तो जाति की लड़ाई थी और न ही गठबंधन की। वास्तव में यह विश्वास की लड़ाई थी और मोदी-नीतीश की जोड़ी के लिए विश्वास की जीत हुई है। नतीजे जितने बड़े आए हैं, उतनी उम्मीद शायद खुद भाजपा नेतृत्व को भी नहीं थी। अमित शाह 160 सीटों की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को इससे भी बड़ी जीत सौंपी है।

तेजस्वी यादव को न पूरा यादव समाज का साथ मिला और न ही मुस्लिम मतदाता की गोलबंदी उनके पक्ष में दिखी। जनता के मन में एक ही डर गूंजता रहा कि कहीं बिहार दोबारा जंगलराज में न लौट जाए। लालू राज की परछाई तेजस्वी पर ऐसे चिपकी रही, जैसे बेताल विक्रम के कंधे पर। ऊपर से तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी वाला चुनावी शिगूफा, जिसकी लागत बिहार के पूरे वार्षिक बजट से भी ज्यादा बैठती, वह सीधे मतदाताओं की समझदारी पर चोट कर गया। मतदाताओं को लगा कि यह वादा नहीं,मजाक है। कांग्रेस को बिहारियों ने इस बार भी गंभीरता से नहीं लिया। कई सीटों पर मुकाबला बनने से पहले ही कांग्रेस रेस से बाहर हो गई। महागठबंधन की नैय्या यहीं से डूबने लगी।

राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्र मानते हैं कि बिहारियों ने भावनाओं में नहीं, लाभ में वोट दिया। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का असर हर घर तक पहुंचा है। हर महीने मुफ्त राशन हो चाहे विधवा पेंशन, गरीबों को पक्का मकान (पीएम आवास योजना) हो या नई रेल गाड़ियां चलाना, नए हाईवे, नए मॉल और सबसे बड़ा कार्ड महिला रोजगार योजना के तहत खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये डालना। बिहार में लगभग पांच करोड़ मतदाताओं में करीब सवा डेढ़ करोड़ महिलाएं हैं। महिलाओं के मत राजग के पक्ष में पड़े और उनके साथ पूरा परिवार भी उसी दिशा में गया और यही वोटों की सुनामी बन गई।

जात-पात का गणित ध्वस्त : इस बार किसी भी जाति ने अलग सुर में बात नहीं की। दलित, पिछड़ा, ओबीसी, अति-पिछड़ा और सवर्ण, सभी ने एकमत होकर ऐलान किया कि वे जाति को नहीं, चेहरे को और काम को देखेंगे। यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ है।

नीतीश का सुशासन मॉडल बना बैलेट का ब्रह्मास्त्र : नीतीश कुमार की शराबबंदी और गली-मोहल्लों में गुंडागर्दी पर लगाम का असर वोटों में साफ दिखाई दिया। अब लड़कियां और महिलाएं पटना की सड़कों पर रात में भी आराम से चाट-पकौड़े खा सकती हैं। यह नई पीढ़ी का जमीनी सुशासन है, जो शब्दों में नहीं, बल्कि अनुभव में मापा जाता है। यह जीत केवल सीटों की नहीं, एक मनोवैज्ञानिक जीत भी है। यह जीत बताती है कि उत्तर भारत के गरीब और मध्यम वर्ग के बीच नरेन्द्र मोदी की साख आज भी अटल है।

2025 का यह जनादेश ऐतिहासिक है। यह बिहारियों की परिपक्वता, उनकी समझ और भविष्य की उनकी प्राथमिकताओं का सटीक संदेश है। राजग को मिला यह विशाल जनसमर्थन बताता है कि बिहार अब पुरानी राजनीति नहीं चाहता। बिहार अब काम के नाम पर वोट देता है और बिहार ने इस बार दिल खोलकर फैसला दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत